Tehri News: देवभूमि में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। खासकर महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधियांे के हौंसले बुलंद है। अब टिहरी के थौलधार ब्लॉक के नगुण पट्टी के जामणी गांव से लापता एक विवाहिता का कंकाल 50 दिन बाद गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला। महिला का कंकाल मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे महिलाके परिजनों ने उसके कपड़ों से शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मृतका तीन-चार माह की गर्भवती भी थी। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जामणी गांव निवासी गबर सिंह ने विगत पांच अगस्त को अपने ससुराल वालों को पत्नी सरस्वती देवी (27) के लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद धनोल्टी सिंजल गांव निवासी सरस्वती देवी के पिता और रिश्तेदार अगले दिन जामणी गांव पहुंचे लेकिन इससे पहले ही महिला के पति ने तहसील कंडीसौड़ पहुंच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जा करवा दी थी। इसके बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने सरस्वती की खोजबीन की लेकिन वह कही नहीं मिली।
बेटी की लाश मिलने के बाद मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता विजयपाल ने बताया कि उनकी बेटी तीन-चार माह की गर्भवती थी। वह 9 जुलाई को ससुराल से नाराज होकर मायके आई थी। उन्होंने समझा-बुझाकर उसे 24 जुलाई को ससुराल भेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और सास, ससुर, जेठ और जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। थत्यूड़ के थानाध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति गबर सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 



