- सडक पर मिले दो शव, एक घायल को हायर सेंटर भेजा
- रा़त्र के समय वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
रुद्रप्रयाग- रूद्रप्रयाग जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड हाइवे पर दो शव पडे मिले, जबकि एक गभीर घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है, उसकी हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसा वाहन की चपेट में आने से हुआ और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बाती रात तकरीबन दस बजे की यह घटना बताई जा रही है। तीन व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यह दुर्घटना वाहन की टक्कर लगने से हुई है। बीती रात दस बजे तीन व्यक्ति सडक पर चल रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें जखोली ब्लाक के मुसांढुग निवासी हरवीर सिंह पुत्र पुर्ण सिंह उम्र 43 व मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के धर्मेद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह उम्र 34 घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है।
दोनों मृतकों को जिला चिकित्सालय में पीएम कराया जा रहा है जबकि पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुदकमे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ाण्खच्चर चलाते थे और गौरीकुंड से पैदल घर की ओर आ रहे थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 

