रुद्रपुर – शुक्रवार को सिविल लाइन में एंटी हृयूमन ट्रेफिकिंग सेल ने यूनैक्स सैलून मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन युवतियों समेत 4 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली। छापे के दौरान स्पा सेंटर का संचालक फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु एंटी ह्यूमन ट्रेकिंग यूनिट को जनपद में चल रहे अनैतिक व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध उधमसिंह नगर व पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन के निर्देशन में निरीक्षक बसन्ती आर्य प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ऊधमसिंह नगर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रेकिंग यूनिट उधमसिंह नगर टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए सिविल लाईन रुद्रपुर में स्थित यूनैक्स सैलून मसाज सैन्टर में छापे मारी की गई तो मसाज सेन्टर के ओनर सहित 02 युवक व 06 युवतियां अनैतिक कार्य करते हुए पाये गये। छापामारी के दौरान मौके से एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। मौके से मसाज सेन्टर के कमरों व डस्टबिनों में काफी आपत्तिजनक सामग्री पाई गई तथा मसाज सेन्टर के कस्टमर इन्ट्री रजिस्टर में किसी कस्टमर का नाम अंकित नहीं पाया गया और न ही मसाज सेन्टर में कार्यरत युवतियों के कोई पुलिस सत्यापन व मसाज थैरेपिस्ट के डिप्लोमा तथा रजिस्ट्रेशन पाया गया। चैकिंग के दौरान तीन युवतियों द्वारा बताया गया कि वह काफी गरीब व बेसहारा है।
जिस कारण पैसों के लिए मसाज सेन्टर में काम कर रही है। मसाज स्पा सेन्टर की ओनर द्वारा उन्हें कोई सैलरी नहीं दी जाती है जबरदस्ती कस्टमरों के साथ अनैतिक कार्य कर पैसे कमाने हेतू कहा जाता है। मना करने पर मसाज सेन्टर से निकाल देने की धमकी दी जाती है। जिनमें से एक युवती ने खुद को फरीदाबाद हरियाणा का निवासी व माता पिता की मृत्यु होना दूसरी व तीसरी युवती द्वारा काफी गरीब व खुद को दक्षिण दिल्ली व नेपाल का होना बताया गया। उक्त युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मसाज सेन्टर की ओनर व अन्य अभियुक्तों द्वारा उक्त युवतियों को नेपाल, दिल्ली, फरीदाबाद, हरियाणा से लाकर मसाज सेन्टर की आड में अनैतिक कार्य करते पाये जाने पर मसाज सेन्टर की ओनर सहित कुल चार युवक युवतियों को गिरफ्तार किया जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर नम्बर 643/2022 धारा 370 भादवि व धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
