उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ में स्थित तपोवन का बांध ग्लेशियर टूटने से पूरे उत्तराखंड में सनसनी मच गई है। धौली नदी में बाढ़ आ गई है। सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट में रहने के लिए कहा गया है। वहीं एनटीपीसी का पावर हाउस पूरी तरह से तबाह हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है। तपोवन में रेस्क्यू के लिए टीमें पहुंच गई है।
यह भी पढ़े 👉.उत्तराखंड- चमोली आपदा अपडेट, सीएम हो रहे रवाना, जानिए अब तक की पूरी अपडेट
इसी बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। वह घटना पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और राहत को लेकर लगातार ट्वीटर पर अपडेट दे रहे हैं। कुछ देर पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें। कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं।
यह भी पढ़े 👉.उत्तराखंड- चमोली जिले में आपदा, मुख्यमंत्री ने किया यह ट्वीट, देखिए भयावह वीडियो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की आशंका है नदी में अचानक पाने आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है. वे घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
