उत्तराखंड : (बड़ी खबर) यहां पकड़ा गया रिश्वतखोर अफसर, 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : उत्तराखण्ड ने कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता की टीम ने शक्ति नगर स्थित उनके आवास से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता के अनुसार, जयबीर सिंह ने शराब दुकान के निकासी पास न होने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की थी। सतर्कता विभाग ने मौके पर पहुंचकर ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए निरीक्षक को गिरफ्तार किया।आरोपी जयबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है।निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप ऑपरेशन के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। विजलेन्स की इस कड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें