हल्द्वानी- पीआरडी कार्यालय का प्रशासनिक अधिकारी 10000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार ।
आवास पर तलाशी जारी।
मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम चलाने के निर्देश दिये गये थे। इस सम्बन्ध में सेक्टर हल्द्वानी में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 01-11-2023 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल श्री अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक श्री मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता पीआरडी जवान की शिकायत पर पी0आर0डी) कार्यालय में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार पुत्र ऋषीवीर सिंह नि0 ग्राम सिकंदराबाद उझानी थाना मुजरिया जिला बदायूं हॉल निवासी कलेक्ट्रेट कालोनी मका() डी- 4, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी श्री अश्विनी कुमार से ड्यूटी लगाने का निवेदन किया तो इनके द्वारा ड्यूटी लगाने की एवज में 15000/- रूपये की मांग की गई। निवेदन करने पर 10000/- रूपये में मान गये थे । प्रार्थी की ड्यूटी अक्टूबर महीने में जिला आबकारी कार्यालय रूद्रपुर में लगाई गई है। प्रार्थी द्वारा अपनी पारिवारिक समस्या के चलते आरोपी से अपनी ड्यूटी गदरपुर की तरफ लगाने के लिए निवेदन किया तो उनके द्वारा द्वारा 10,000/- रूपये की मांग की गयी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक श्री मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के अतिरिक्त निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी, हे कां(0) दीप चन्द्र जोशी एवं कानि0 नवीन कुमार शामिल रहे। निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा टैप टीम को 5000/- रूपये नगद पुरूष्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है।
“पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल सिंह मनराल ने अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आयें और टोल फ्री नम्बर-1064 पर कॉल करें ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
