चमोली : बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वसंत पंचमी के अवसर पर आज इस वर्ष के कपाटोद्घाटन की तिथि का ऐलान किया गया। इसके पहले डिम्मर से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा के साथ ऋषिकेश की ओर रवाना हुए।
शुक्रवार को पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर राजदरबार पहुंचे, जहां परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान बदरीविशाल धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई। इस वर्ष भगवान बदरीविशाल के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त सुबह 6:15 बजे खोले जाएंगे। गाडू घड़ा यात्रा सात अप्रैल से आरंभ होगी।
डिम्मर के पुजारियों ने बृहस्पतिवार को डिम्मर गांव में भगवान और गाडू घड़ा का महाभिषेक पूजा और बाल भोग अर्पित किया। इसके बाद डिमरी पुजारियों ने गाडू घड़ा लेकर मंदिर की परिक्रमा की और जयकारों के साथ इसे रात्रि प्रवास के लिए ऋषिकेश भेजा। वसंत पंचमी के दिन डिमरी पुजारी गाडू घड़ा लेकर ऋषिकेश से नरेंद्रनगर राजदरबार पहुंचे। महाराजा मनुजेंद्र शाह ने पंचांग पूजा के बाद कपाट उद्घाटन गाडू घड़ा यात्रा और महाभिषेक में प्रयुक्त तेल कलश की तिथियों की घोषणा की।
इस प्रकार इस वर्ष भी परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुलेंगे…जिससे भक्तों को दर्शन का अवसर मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 
