देहरादून: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज मौसम ने करवट बदलने का काम किया है। केदारनाथ धाम सहित मद्दमहेश्वर, तुंगनाथ आदि हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फ़बारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण शीतलहर चल रही है जिसने ठंड को बढ़ाने का काम किया है। पहाड़ों में लम्बे समय से बारिश और बर्फ़बारी न होने से लोग भारी परेशान थे, अब मौसम के बदलते मिजाज़ से लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं। चमोली जिले में आज सुबह से घने बादल छाए हुये हैं। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों और बदरीनाथ धाम में बर्फ की हल्की फुहार देखने को मिल रही है। इसके साथ ही रूप कुंड, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बादल छाने व बर्फबारी होने के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। जनपद उत्तरकाशी में लंबे समय के बाद मौसम ने करवट बदली है। जनपद मुख्यालय तथा समस्त तहसील क्षेत्रों में बादल छाये हुये हैं। ऊपरी क्षेत्रों, यमुनोत्री धाम, और गंगोत्री धाम में हल्की बारिश और बर्फ़बारी हो रही है। जहाँ मौसम की बेरूखी के चलते काश्तकारों की नगदी फ़सलों पर काफ़ी नुकसान हो रहा था, वहीं अब मौसम बदलने से काश्तकारों और बागवानी को भी राहत मिलेगी।पहाड़ों की रानी मसूरी की बात करें तो मौसम ने अचानक करवट बदली है। शुक्रवार सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फ़ के फ़ुहारे देखने को मिली है, जिससे ठंड में इज़ाफ़ा हो गया है। लंबे समय से शुष्क मौसम झेल रहे मसूरीवासियों और पर्यटकों के चेहरे इस बदलाव से खिल उठे हैं।वहीं मौसम केन्द्र, देहरादून, का कहना है कि बीती रात से ही प्रदेश के सभी ज़िलों में हल्की से मध्यम वर्षा और अत्यधिक ऊँचाई वाले इलाकों में साल 2026 की पहली बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। मौसम केन्द्र द्वारा भारी बारिश और बर्फ़बारी को लेकर पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून, के निदेशक, डॉक्टर चंद्र सिंह तोमर, ने बताया कि भारी बारिश और बर्फ़बारी के मद्देनज़र उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, एवं पिथौरागढ़ जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, व अन्य इलाकों में भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं अगले 24 घंटों के बाद कुछ क्षेत्रों में मौसम सामान्य हो जाएगा तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश बने रहने के आसार हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 

