उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यहां भ्रष्ट कानूनगो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • चकबन्दी कार्यालय रुड़की में नियुक्त कानूनगो कृष्णपाल, को रू0 2000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि “उसका गाँव में एक भाई जिसकी मृत्यू के बाद उनकी पांच लडकियों की विरासत में आयी हुयी कृषि भूमि उनके ताऊजी लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं। जिस कारण उसकी भतीजी ने अपने हिस्से के बंटवारे के लिए बंदोवस्त चकबन्दी अधिकारी रूडकी में बाद दाखिल किया है। पूर्व में उक्त फाईलो में रिपोर्ट लगाने के एवज में कानूनगो कृष्णपाल में 4000 रूपये ले लिये थे। जमीन के बँटवारे से सम्बन्धित फाईल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने हेतू अपनी आख्या लगाने के लिए पुनः चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल द्वारा 2000 रू0 की अतिरिक्त माँग की गयी है। शिकायतकर्ता रिश्वत नही देना चाहता हैं तथा उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19/2/25 में चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल को शिकायतकर्ता से 2000/- रूपये (दो हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार कार्यालय रूडकी के पास रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?

यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें