देहरादून: दिनांक 05.11.2024 को भगवान श्री तुंगनाथ जी की डोली के आगमन वाले पैदल रास्ते पर टैण्ट स्थापित करने से डोली के 05 घण्टे तक रूके रहने संबंधी शिकायत के संबंध में इस कार्यालय की पत्र संख्या-1348/21-2 (शि०) दिनांक 08.11.2024 के द्वारा उप प्रभागीय वनाधिकारी, रूद्रप्रयाग उप वन प्रभाग को जांच के निर्देश दिये गये। उप प्रभागीय वनाधिकारी, रूद्रप्रयाग उप वन प्रभाग द्वारा अपने पत्रांक- 233/21-1 दिनांक 08.11. 2024 जांच रिपोर्ट प्रेषित की गयी। प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार आरक्षित वन रागसी कक्ष संख्या 2 (निकट मक्कू बैण्ड) में स्थित पैदल मार्ग में पारिस्थितिक पर्यटन के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में ईकोहट का निर्माण किया गया था जिससे भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली को जाने मे अवरोध उत्पन्न हुआ है। दूरभाष पर सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी, अगस्त्यमुनि द्वारा अनुभाग अधिकारी एवं बीट अधिकारी को शीघ्र मौके पर जाने हेतु फोन किया एवं भगवान तुंगनाथ की डोली के लिये रास्ता बनाने हेतु निर्देशित किया साथ ही मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों एवं डोली के साथ चल रहे पुजारी गणों से दूरभाष पर वार्ता की एवं रास्ता बनाने हेतु कार्य प्रारम्भ किया। मार्ग पर अवरोध उत्पन्न कर रहे ईकोहट को खाली करवाया गया तथा प्लेटफार्म को शिफ्ट करने के लिये स्थानीय लोगों की मदद ली गयी। उप प्रभागीय वनाधिकारी, रूद्रप्रयाग उप वन प्रभाग, वन क्षेत्राधिकारी, अगस्त्यमुनि सहित 06 अन्य वन कर्मियों 02 वेल्डर मशीन द्वारा ईकोहट को आंशिक रूप से अन्यत्र स्थानान्तिरत किया गया, तत्पश्चात परम्परागत पौराणिक मार्ग से भगवान श्री तुंगनाथ की चल-विग्रह डोली आगे बढी।
उप प्रभागीय वनाधिकारी, रूद्रप्रयाग उप वन प्रभाग की आख्या अनुसार श्री कुंवर लाल, उप वन क्षेत्राधिकारी को मौके पर पहुंचने हेतु विलम्ब किया गया तथा समस्या के समाधान से बचने का प्रयास किया गया। इस प्रकार उप वन क्षेत्राधिकारी अपने कर्तव्य निर्वहन में विफल रहना तथा अवज्ञा करना उत्तरांचल राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लघंन है।
अतः श्री कुंवर लाल, उप वन क्षेत्राधिकारी को प्रथम दृष्टया राजकीय कर्तव्य एवं दायित्वों के निवर्हन के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर प्रभागीय कार्यालय, रूद्रप्रयाग वन प्रभाग, रूद्रप्रयाग में संबंद्ध किया जाता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, सीएम धामी रहे मौजूद
भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता
हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव का चौथा संस्करण, लोक कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग
देहरादून :UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा परिणाम
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम 
