ज्वेलरी शोरूम में हथियारों से लैस बदमाशों का धावा, दिनदहाड़े डकैती से हड़कंप
हरिद्वार- उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक ज्वेलरी के शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े करोड़ की डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। रानीपुर मोड़ पर शहर के बीचोबीच सबसे ज़्यादा भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित श्री बालाजी ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात से जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं व्यपारियों में दहशत का माहौल है।
वारदात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार एसपी, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाए। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।
हथौड़ा मारकर तोड़ा शोकेस⤵️
बदमाशों ने चुन चुन कर शोरूम से जेवर इकट्ठा किया। इसके बाद एक बदमाश हथोड़ा मारकर शोकेसनुमा काउंटर को तोड़ देता है और महंगी कीमत के अच्छे डिजाइन वाले जेवरात समेट लेता है वारदात में 5 से 6 बदमाश बताए जा रहे हैं। हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि उनके कुछ साथी बाहर आसपास ही मौजूद रहे होंगे। जो बाहर से निगरानी कर रहे थे। वहीं हरिद्वार जिले के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने दावा किया है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश जो कोई भी हों, उन्हें जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा। बदमाशों की धर पकड़ के लिए टीम अलग- अलग टास्क में जुट गई है। बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि 
