हैदाखान : ग्राम पंचायत हैड़ाखान के तोक भोड़िया गांव निवासी पूरन चंद्र का 14 वर्षीय बेटा मोहित रविवार शाम गौला नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ खेलते समय नदी में बह गया। साथ के बच्चों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
ग्रामीणों के मुताबिक, मोहित गांव के तीन-चार बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। शाम करीब चार बजे बच्चों ने मोहित के घर वालों को उसके गौला नदी में बहने की सूचना दी। ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान प्रधान मुन्ना पलड़िया ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। लेकिन रात आठ बजे तक भी प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा था। ग्राम प्रधान ने बताया कि मोहित जूनियर हाईस्कूल, भोड़िया में कक्षा छह का छात्र है। उसकी एक छोटी बहन और भाई है। किशोर के बहने की सूचना के बाद से उसकी मां गीता देवी बेसुध हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष, विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अपने सीमा क्षेत्र में छानबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
हल्द्वानी। बीती 11 जुलाई की आधी रात उफनाए देवखड़ी नाले में बहे पेट्रोल पंप कर्मचारी 40 वर्षीय आकाश सिंह की तलाश में चौथे दिन एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को नवाबी रोड और एसटीएच के पास नाले खंगाले।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
