- घास काटने गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया NH जाम
रामनगर- घास काटने के लिए गई रिंगोड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश हैष गुस्साए ग्रामीणों ने 2 किलोमीटर तक शव को पैदल गांव लेकर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया।
रामनगर के रिंगोड़ा गांव की बुजुर्ग महिला तुलसी देवी (60) अपने साथियों के साथ घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान बाघ ने उसे अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे के किनारे सभी महिलाएं घास काट रही थी। इसी दौरान आदमखोर ने तुलसी देवी पर हमला कर दिया। आदमखोर महिला को अपने साथ घसीटते हुए कोसी नदी की ओर लेकर चला गया।
हमले की जानकारी तुलसी देवी के साथ घास काट रही महिलाओं ने गांव जाकर ग्रामीणों और वन विभाग को दी। जिसके बाद ग्रामीणों और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। काफी ढूंढने के बाद महिला का शव कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।घटना के बाद ग्रामीण दो किलोमीटर तक पैदल चलकर शव को लेकर अपने गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला, कोसी रेंजर शेखर तिवारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां 
