हल्द्वानी :हल्द्वानी में भाजपा में पहलीबार अंदरुनी अंतर कल खुलकर सामने आ गई है, पहली बार ऐसा हुआ कि भाजपा द्वारा व्यापारी नेता नवीन वर्मा को पार्टी में शामिल करने की जानकारी तक मीडिया से साजा नहीं की गई, लगातार यह सवाल उठ रहे थे की चार लोगों को भी सदस्यता दिलाने वाली भाजपा दो दिन पहले से ही जॉइनिंग का आमंत्रण देकर माहौल बनती है लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि बिना मीडिया को जानकारी दिए व्यापारी नेता नवीन वर्मा की जॉइनिंग कर दी गई और इस जॉइनिंग के समय कई वरिष्ठ नेता नहीं दिखाई दीए। सूत्रों के अनुसार पार्टी का एक पूरा धड़ा इस जॉइनिंग के धुर विरोध में खड़ा हो गया है।
हल्द्वानी नगर निगम की सीट को परिसीमन के बाद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है,ऐसे में ओबीसी उम्मीदवारो की तलाश में बीजेपी ने बाजी मार ली है उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता कई बार की कैबिनेट मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के करीबी रहे व्यापारी नेता नवीन वर्मा ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
नवीन वर्मा को आज बीजेपी कार्यालय में प्रदेश महमंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू समेत अन्य बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है,हालांकि कल ही नवीन वर्मा की बीजेपी में ज्वाइनिंग होनी थी लेकिन पार्टी के नेताओं के भारी विरोध के चलते उनकी ज्वाइनिंग नहीं हो सकी थी, लेकिन आज उनकी बीजेपी में ज्वाइनिंग हुई,सूत्र बताते है कि पार्टी नवीन वर्मा को अपना मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती है,लेकिन टिकट का अंतिम फैसला पार्टी आला कमान के निर्देश के बाद ही होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
