चमोली : खाने की तलाश में आबादी में पहुंचा भालू, कनस्तर में फंसा सिर, चार घंटे तक अटकी रही जान।।
क्षेत्र में लगातार भालू की दहशत बनी हुई है और बुधवार दोपहर करीब एक बजे तो भालू का बच्चा खाने की तलाश में परसारी गांव में घर तक जा पहुंचा।
परसारी गांव में खाने की तलाश में एक भालू का बच्चा घर के पास तक जा पहुंचा और उसका सिर कनस्तर में फंस गया। शाम को करीब चार घंटे बाद वन विभाग के कर्मियों ने भालू को कनस्तर से मुक्त कर जंगल में छोड़ दिया। भालू की उम्र करीब एक साल है।
क्षेत्र में लगातार भालू की दहशत बनी हुई है और बुधवार दोपहर करीब एक बजे तो भालू का बच्चा खाने की तलाश में परसारी गांव में घर तक जा पहुंचा। भालू के बच्चे ने कुछ खाने के लिए कनस्तर में मुंह डाला। मगर कनस्तर का मुंह छोटा होने से भालू सिर बाहर नहीं निकल पाया। भालू कनस्तर के साथ ही एक घर की सीढि़यों तक पहुंच गया।
वह कुछ देर तक ऐसे ही घूमता रहा। लोगों ने जब यह देखा तो सूचना वन विभाग को दी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने कनस्तर को काटकर शाम करीब पांच बजे भालू के बच्चे को इससे मुक्त कराया और जाल में पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
