उत्तराखंड-(अजब- गजब)- पॉलिटेक्निक के कर्मचारी बन गए चरस तस्कर, चरस के धंधे के लिए लिया लोन, 3 किलो के साथ गिरप्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Champawat News- उत्तराखंड के चंपावत पुलिस ने लोहाघाट पॉलिटेक्निक के दो कर्मचारियों से 3.1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गजब की बात यह भी निकल कर आई है कि इसमें से एक कर्मचारी ने चरस का धंधा करने के लिए लोन तक लिया हुआ है। जानकारी के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस एसओजी और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान खूनाबोरा लोहाघाट इलाके में स्कूटी सवार दो लोगों से 3.1 किलोग्राम चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दोनों आरोपी राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में नियुक्ति है एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है तो दूसरा संविदा है पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोहाघाट क्षेत्र से सस्ते दामों में खरीदकर चरस को खटीमा उधम सिंह नगर उचित दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों में संविदा कर्मी संदीप कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी खटीमा उधम सिंह नगर, और प्रकाश सिंह उम्र 42 साल निवासी पिथौरागढ़ जिले का है। फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है पुलिस पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि संविदा कर्मी प्रकाश ने करीब ढाई लाख रुपए का लोन इसी काम के लिए लिया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें