देहरादून- राजधानी दिल्ली के साथ साथ देवभूमि के लिए भी हवा कुछ खास अच्छी नहीं है। देहरादून में दिवाली के बीतने के बाद भी वायु प्रदुषण का खतरा बना हुआ है। एक्यूआई में कमी नहीं आ रही है। सांस लेने का खतरा बढ़ा हुआ है। विशेषज्ञों की मानें तो ये बहुत नुकसान कर सकता है। बता दें कि दिल्ली में तो लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
हर साल दिवाली के बाद वायु प्रदुषण का खतरा बढ़ता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। मगर दिल्ली में खराब हुई हवा के कारण उत्तराखंड पर भी असर पड़ने का खतरा जताया जा रहा है। गौरतलब है कि ऐसा होने पर आम जनों और खासकर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि अभी एयर पोल्यूशन एपीआई के मुताबिक दून में –
ओथ्री एक्यूआई – 86 (केवल इसमें कमी आई है)
पीएम 2.5 का एक्यूआई – 449
सवेरे पीएम 10 का एक्यूआई – 425 (बेहद खतरनाक)
हवा – 65 फीसदी नमी
बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों दून में इस वक्त छह से सात गुना ज्यादा प्रदुषण बना हुआ है। एक तरफ हवा में पीएम 10 के लिए वार्षिक औसत स्तर 20 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और 24 घंटे के लिए 50 माइक्रो प्रति घन मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं यह 60 और 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए। इसलिए देहरादून में खतरा तो काफी बना हुआ है।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्रदुषण के बहुत सारे नुकसान हैं जो शारीरिक भी हैं। आंख से लेकर गला, फेफड़ा और दिल आदि अंगों को प्रदुषण नुकसान पहुंचा सकता है। सांस लेने की क्षमता पर असर डालता है। दिल्ली में तो खतरे को देखते हपए केजरीवाल सरकार ने कई सामान्य गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM 
