लालकुआं- विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है लिहाजा राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं कांग्रेस ने अपने पर्यवेक्षक भेज कर न सिर्फ कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की है, बल्कि दावेदारों से उनके आवेदन भी लिए हैं, लालकुआं विधानसभा के पर्यवेक्षक व राजस्थान के विधायक चेतन चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर उनकी नब्ज टटोलते हुए रायशुमारी की है। 11 कांग्रेसी नेताओं ने पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
2022 में विधानसभा चुनाव में जीत का दम भरने के लिए राजनीतिक दल अपनी तैयारी करने के साथ ही दावेदार भी विधानसभा में दमखम दिखाने लगे हैं, लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस के एक दर्जन के आसपास के लोगों की दावेदारी इस बात का संकेत है चुनाव से पहले टिकट का चुनाव कांग्रेस के लिए टफ होने वाला है।

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पर्यवेक्षकों की बैठक में बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से सलाह मशवरा किया गया और एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र सिंह बोरा, संध्या डालाकोटी राजेंद्र खनवाल, बीना जोशी, रामबाबू मिश्रा, बालम बिष्ट, हरेंद्र क्वीरा, कैलाश चंद्र पंत, बलवंत सिंह दानू, गोपाल सिंह नेगी और उमेश कबड़वाल शामिल है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
