उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के साथ राज्य सरकार की सख्ती भी आज से लागू हो गई है।मंगलवार को राज्य सरकार ने महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से आने वालों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है। एक अप्रैल से 12 राज्यों से आने वालों लोगों को असुविधा से बचने के लिए 72 घंटे की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड-(काम की खबर) आ रहे हो हरिद्वार तो ये करना होगा

सरकार के इस फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग और बॉर्डर एरिया के जिला प्रशासन ने 12 राज्यों से आने वाले लोगों के जांच के लिए रेंडम सेंपलिंग की तैयारी भी कर ली है खासकर कुमाऊं क्षेत्र में काशीपुर, रुद्रपुर, खटीमा, फुलभट्टा बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल इन शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ रामपुर सीमा पर भी पुलिस प्रशासन ने बॉर्डर एरिया में 24 घंटे फोर्स तैनात के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े👉देहरादून- इस भर्ती का जारी हुआ रिजल्ट, यहां से देंखे
ठीक इसी तरह देहरादून और हरिद्वार के जिलों में भी बॉर्डर एरिया पर शासन के निर्देश पर गाइडलाइंस के अनुपालन के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए 12 राज्यों के आने वाले लोगों का कोविड-19 रिपोर्ट चेक करेगी साथ ही रेंडम सेंपलिंग भी करेगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले एक लाख के पार कर चुके हैं और पिछले तीन-चार दिनों से लगातार राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
यह भी पढ़े👉देहरादून-(बड़ी खबर) कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार ने जारी किया यह आदेश
यह भी पढ़े👉देहरादून-(सावधान!) 4 की मौत और इतने आए नए मामले, जानिए ताजा अपडेट
यह भी पढ़े👉नैनीताल- (बड़ी खबर) हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कोविड टेस्ट को लेकर दिए यह निर्देश


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
