चंपावत(पाटी) – विकासखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर तोली गांव में बेटे की शादी के लिए घर को सजाया गया। रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया और रविवार सुबह कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदीप की बारात ने तोली गांव से दुल्हन के घर टनकपुर में वार्ड संख्या एक के लिए प्रस्थान किया। दोपहर करीब दो बजे बारात टनकपुर पहुंची और सात फेरों के साथ प्रदीप और चंपा का विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद रात करीब 11 बजे बारात वापस तोली गांव पहुंच गई।
सोमवार सुबह आठ बजे अचानक दुल्हन की तबियत बिगड़ी और उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। दुल्हन के दम तोड़ते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा.आभास सिंह के मुताबिक अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर 


