पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शनिवार को एक ही परिवार में दो मौतों से मातम छा गया। मड़े गांव में 14 वर्षीय जतिन जोशी की अचानक मौत के कुछ समय बाद उसकी मां पूनम जोशी की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक मड़े गांव निवासी जतिन जोशी कक्षा नौ में पढ़ता था। शनिवार सुबह वह झौलखेत मैदान में दौड़ लगाने गया था। घर लौटते समय रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गया।

जतिन के साथ दौड़ रहे बच्चों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद मां पूनम जोशी उसे टैक्सी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने जतिन को मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत की खबर से पूनम गहरे सदमे में चली गईं। परिजनों के अनुसार अस्पताल से निकलने के बाद वह टैक्सी से गंगोलीहाट की ओर रवाना हुईं। घाट क्षेत्र में पहुंचने के बाद वह टैक्सी से उतर गईं और सरयू नदी की ओर चली गईं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया…लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में पुलिस को नदी में महिला का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने फोटो के माध्यम से परिजनों से पहचान कराई…जिसके बाद महिला की पहचान पूनम जोशी के रूप में हुई।
पिथौरागढ़ के पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिला का शव बरामद कर लिया गया है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार पहले भी झेल चुका है बड़ा सदमा
परिजनों के मुताबिक परिवार करीब दो साल पहले भी बड़ी बेटी की मौत का दुख झेल चुका है। बताया गया कि बेटी की मौत मधुमेह के कारण हुई थी। अब 14 वर्षीय बेटे की अचानक मौत और उसके बाद मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पूनम के पति कैलाश चंद्र जोशी असम राइफल्स में तैनात हैं और वर्तमान में त्रिपुरा में ड्यूटी कर रहे हैं। परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ तहसील के गुरुंगतोली का रहने वाला है और वर्तमान में वड्डा के पास मड़े गांव में रह रहा था।
एक ही दिन मां और बेटे की मौत की घटना से गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
उत्तराखंड: नौकरी के लिए पहाड़ छोड़ने की मजबूरी होगी खत्म? CM धामी ने छात्रों को बताई सरकार की तैयारी
उत्तराखंड: कथित आरोपों को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर 
