उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: होली पर्व के मद्देनज़र जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट/उपजिलामजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय, पुलिस अधीक्षक नैनीताल जगदीश चंद्रा, सिटी मजिस्ट्रेट अब्ज़ बाजपेई, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित कोतवाली हल्द्वानी, बनभूलपूरा, काठगोदाम, मुखानी के प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा तैयारी के बीच शहर बेहाल, गैरसैंण में बिजली व्यवस्था ध्वस्त

इसके अलावा ग्राम प्रधानों, पार्षदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और शहर के संभ्रांत नागरिकों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में सिंधी चौराहा, चौंफला चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया। इन स्थानों पर विशेष पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से अपील की है कि होली और रमजान का पर्व आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अवांछनीय गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां युवती को भेजा अश्लील मैसेज

होली के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। ओवरस्पीडिंग और ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। हुड़दंग करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर हमले के बाद उत्तराखंड में बढ़ी चिंता, 50 से अधिक परिवारों के युवक फंसे

पेयजल आपूर्ति को लेकर सहायक अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। शहरी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट और ग्रामीण क्षेत्र में उपजिलामजिस्ट्रेट हल्द्वानी पर्यवेक्षण करेंगे।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें