विकासनगर (देहरादून): विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार सुबह एक युवक ने डाकपत्थर बैराज से उफान मारती यमुना नदी में छलांग लगा दी। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना नदी पहले से ही उफान पर है। ऐसे में युवक कुछ ही पलों में नदी की तेज लहरों में बह गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरी घटना बैराज पर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक काफी देर तक पुल के किनारे खड़ा होकर कुछ सोचता रहा और फिर अचानक नदी में छलांग लगा दी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलने पर डाकपत्थर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। लेकिन यमुना का जलस्तर बहुत अधिक होने के कारण राहत टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। SDRF और जल पुलिस की टीमें युवक की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। युवक की पहचान और उसके पारिवारिक या मानसिक स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी खंगाल रही है।
ADVERTISEMENTS


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फिल्मी स्टाइल में हमला! पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां, युवक को लगी गोली
उत्तराखंड: छात्रों पर विवादित बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी
पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
परीक्षा सुधारों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि करेंगे हाई लेवल टास्क फोर्स की अगुवाई
ग्लास्गो 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, रचा इतिहास
उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी योजना
उत्तराखंड : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित
उत्तराखंड : यहां युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वीर सैनिकों के लिए खुशखबरी! कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफा
हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ पैचवर्क, गड्ढे भरने का कार्य तेज 
