लालकुआं। यहां जवाहर नगर के समीप ग्राम इंद्रपुर स्थित एक खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। शुक्रवार की सुबह को किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर विश्वविद्यालय से सटे ग्राम इन्द्रपुर स्थित श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच उम्र की महिला का शव राहगीरों द्वारा पड़ा देखा गया। शव के खेत में पड़े होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। उधर, सूचना पर किच्छा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, शव किसका है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव खेत से बरामद हुआ है। महिला के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया है। जांच के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा उक्त सुनसान इलाके में महिला को ले जाकर उसके गले को दुपट्टे से घोटा जाना प्रतीत हो रहा है, घटनास्थल पर देखने से आशंका जताई जा रही है कि महिला से कुछ लोगों की झड़प हुई, और मृतका का सिर जमीन में जोर से दबाया गया, तथा उसका गला दुपट्टे से घोटे जाने जाने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
