पौड़ी: संतान प्राप्ति के लिए खड़ा दिया अनुष्ठान 14 नवंबर को होगा शुरू
पौड़ी- जनपद पौड़ी के श्रीनगर में हर साल बैकुंठ चतुर्दशी मेले में खड़ दिए का अनुष्ठान किया जाता है। मान्यता है कि निसंतान दंपति पूरे रात हाथ में दिया लेकर भगवान से संतान प्राप्ति की कामना करते हैं और इस अनुष्ठान के बाद निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति भी होती है। यहाँ पर अनुष्ठान को लेकर दंपतियों में काफी उत्साह भी दिखता है। और इस बार इस अनुष्ठान में विदेशी दंपति भी शामिल होने आ रहे हैं जिन्होंने अपना पंजीकरण भी करवा लिया है। आगामी 14 नवंबर से होने वाले इस बैकुंठ चतुर्दशी में को लेकर डीएम पौड़ी ने भी सभी अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए है। वहीं सिद्वपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि सिद्वपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल दंपति अपनी मनोकामना पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी रात भगवान शिव की आराधना करते है यहाँ पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है जिससे सभी दंपतियों की जो समस्या है ।
उसका निवारण हो सके। बताया कि इस अनुष्ठान के लिए अब तक 165 लोगों ने मंदिर में पूजा-अनुष्ठान के लिए पंजीकरण करवा लिया है। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों समेत पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उडीसा, मध्य प्रदेश व कई अन्य राज्यों से दंपति शामिल है। इसके अलावा जर्मनी व अमेरिका से भी एक-एक दंपति अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। यह सभी दंपति संतान प्राप्ति के लिए खड़ दिए अनुष्ठान में रहेंगे। बताया कि निसंतान दंपति 14 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकार से लेकर नेताओं तक पर बढ़ा दबाव, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के लिए 27 सितंबर को बड़ी रैली
हल्द्वानी: पेंशनभोगियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे सुमित हृदयेश
मिशन 2027 से पहले BJP ने कसी कमर, गौलापार में 8 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड: यहां रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला
अल्मोड़ा में जैविक और प्राकृतिक खेती का बनेगा बड़ा प्रशिक्षण केंद्र, 12.31 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
किसान परिवार की बेटी ने बॉक्सिंग में मचाया धमाल, अब मिलेगा हिमालय रत्न; जानिए कौन हैं खुशी चंद
बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 30 अगस्त को रहें खास सावधान
बड़ी खबर: नेपाल में अचानक बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; भारत मे भी हाई अलर्ट
लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन 
