देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार देर रात दो पक्षों के विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष के करीब 15 से 20 लोग इमरजेंसी में पहुंच गए और वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान बेल्ट से भी हमला किया गया।
हंगामे के कारण इमरजेंसी में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन आरोपित लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।

अस्पताल के बाहर शुरू हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 1:20 बजे अस्पताल के बाहर दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग मेडिकल जांच के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे।
कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच दोबारा कहासुनी होने लगी। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, जिसके बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया।
अचानक इमरजेंसी में घुस आए कई लोग
आरोप है कि थोड़ी देर बाद करीब 15-20 लोग दोबारा इमरजेंसी में पहुंच गए। यहां उन्होंने मेडिकल कराने आए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ बेल्ट से पीटने का भी आरोप है।
मामला बढ़ता देखकर EMO और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी अभद्रता की गई और उन्हें धमकाया गया। हंगामे में इमरजेंसी में रखी कुछ फाइलें भी इधर-उधर फेंक दी गईं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी
घटना के बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि अस्पताल में पहले भी सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है।
घटना के दौरान एक व्यक्ति के खुद को अधिवक्ता बताकर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर दबाव बनाने की कोशिश करने का भी आरोप सामने आया है। हालांकि मामले की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
अस्पताल प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश
दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने कहा कि इमरजेंसी में इस तरह का हंगामा गंभीर विषय है। अस्पताल में मरीजों के साथ डॉक्टरों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
