- भाजपा नेता और नामी साइकिल व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत।
डोईवाला (देहरादून)- देहरादून जिले की डोईवाला तहसील क्षेत्र के रहने वाले बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई। मंदीप बजाज के निधन पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पीछे हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह को करीब 8.30 बजे लच्छीवाला की साइड गए थे तभी वो अचानक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। डोईवाला निवासी भारत भूषण कौशल और गौरव मल्होत्रा ने बताया कि मंदीप बजाज बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। मंदीप बजाज के भाई की जान भी सड़क हादसे में ही गई थी। मंदीप बजाज के निधन से पूरा समाज शोक में है. ऋषिकेश रोड मंदीप बजाज की संजय साइकिल वाले के नाम से पुरानी दुकान है। वहीं डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पंचनामें के बाद पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मंदीप बजाज सुबह घूमने गए थे तभी ये हादसा हुआ।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर
विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में अगले 18 घंटों रेड अलर्ट जारी सावधान रहे!
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल छुट्टी घोषित
उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान
लोक कला से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही तनुजा, Aipan Art से उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान 
