- तोताघाटी के पास हुआ सड़क हादसा.एक भारी भरकम बोल्डर गिरा श्रद्धालुओं के वाहन के ऊपर।
तोताघाटी (टिहरी)- भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद से देश भर से तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में उत्तराखंड आ रहे हैं. दूसरी तरफ उत्तराखंड के कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है, जिस कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं भी रिकॉर्ड की जा रही है. ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास हादसा हुआ है. यहां एक भारी भरकम बोल्डर श्रद्धालुओं के वाहन के ऊपर गिर गया।
शनिवार को तोताघाटी के पास आज सुबह बोल्डर यात्रियों के वाहन के ऊपर गिर गया. जिस कारण वाहन की छत दब गई और वाहन में बैठे चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बछेली खाल चौकी को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालते हुए चारों लोगों को 108 के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती कराया. जहां चारों लोगों का इलाज किया जा रहा है। बछेली खाल चौकी प्रभारी महेंद्र राणा ने बताया कि दिल्ली से केदारनाथ जा रहे वाहन के ऊपर तोता घाटी के समीप बोल्डर गिरने की घटना हुई है. वाहन में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें पुलिस की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर पहुचांया गया. सभी का इलाज जारी है.
घायलों की पहचान 41 वर्षीय सुमित पुत्र लाल सिंह अशोक नगर दिल्ली, 42 वर्षीय विजय कुमार पुत्र हुकुम सिंह निवासी टैगोर नगर दिल्ली, 38 वर्षीय नरेश पुत्र खेम सिंह जेजे कॉलोनी दिल्ली, 42 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र अर्जुन दास उम्र 42 निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मेयर को खुद खड़े होकर करानी पड़ रही नालियां साफ
हल्द्वानी :नैनीताल समेत 6 जिलों में तेज़ बारिश के आसार,अगले तीन दिन भारी
हल्द्वानी से 12 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद
पंजाब से लाई गई नकली करेंसी का उत्तराखंड पुलिस ने किया खुलासा, बाप-बेटों समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में 10 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, 43 सड़कें अब भी बंद
उत्तराखंड : ग्रामीण विकास को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
श्रीलंका के अधिकारियों ने जाना उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल
उत्तराखंड की नदियों को बचाने की बड़ी तैयारी, करोड़ों की नई योजनाओं पर काम शुरू
उत्तराखंड: तीन दिन में हजारों लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
उत्तराखंड के इतिहास में नया रिकॉर्ड, राज्यपाल गुरमीत सिंह बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल 
