विकासनगर (देहरादून): देहरादून जिले के दुर्गम चकराता क्षेत्र में शुक्रवार को आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई। चकराता तहसील के गमरी गांव में देवदार की लकड़ी से बने एक पुराने तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। घर में रखा सारा घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
मकान मालिक जगत सिंह राय ने बताया कि यह मकान 70 साल से भी अधिक पुराना था और अब उनके पास रहने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया…लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

क्षेत्रीय पटवारी श्याम सिंह तोमर के अनुसार आग में देवदार की लकड़ी से बना तीन मंजिला भवन पूरी तरह नष्ट हो गया। मकान में रखी ‘माफी’ की लकड़ी के करीब 40 स्लीपर भी जल गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। गृह स्वामी के अनुसार आग से लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
जौनसार-बावर क्षेत्र में आज भी देवदार की लकड़ी से बने पारंपरिक मकान बड़ी संख्या में मौजूद हैं…जो भूकंप रोधी होने के साथ मौसम के अनुकूल माने जाते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
