देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग ने उप वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह पंवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में उन पर सरकारी अभिलेखों को अनधिकृत रूप से प्राप्त करने, उनका दुरुपयोग करने और सूचना का अधिकार अधिनियम के नियमों की अनदेखी करने के आरोप सामने आए हैं।
विभाग के अनुसार कुलदीप सिंह पंवार के पास ऐसे संवेदनशील दस्तावेज पाए गए, जो न तो किसी सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित थे और न ही आरटीआई अधिनियम के तहत विधिवत प्राप्त किए गए थे। मामला उस समय सामने आया जब वन संरक्षक अनुसंधान वृत्त, हल्द्वानी को एक पत्र प्राप्त हुआ…जिसमें इन दस्तावेजों को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर माना गया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ अभिलेखों में एक निजी व्यक्ति से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी शामिल थी…जिसका अनधिकृत उपयोग किया गया। विभाग का मानना है कि यह निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है और किसी भी सरकारी कर्मचारी को बिना वैधानिक अनुमति ऐसी जानकारी रखने या उपयोग करने का अधिकार नहीं है।
जांच रिपोर्ट में इसे उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के नियमों का उल्लंघन बताया गया है। साथ ही इसे भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत गंभीर कृत्य माना गया है। विभाग ने बताया कि संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था…लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखंड द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और वे शिवालिक वृत्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और दोष सिद्ध होने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
