🔶. STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियुक्त सहनवाज से रिकॉर्डतोड़ 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन थाना किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र में किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बरामद की ।।
🔶. उपरोक्त बरामदा हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है।
माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में CO श्री परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त से कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है।
अभियुक्त सहनवाज द्वारा बताया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भईया नामक एक शख्स से ली थी तथा इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।
उपरोक्त सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हीरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड थी माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी।इसी लिए कुमाऊं के ड्रग पैडलरों की ये पहली पसंद था। STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लगी थी।
अभियुक्त सहनवाज, बरेली से भइया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था अक्सर भइया की तरफ से एक लड़का हेरोइन डिलिवरी के लिए आता था,जिसका नाम अभियुक्त नहीं जनता लेकिन उसने इस हेरोइन सप्लायर की उपलब्ध फोटो के आधार पर उनकी पहचान की । STF एंटी नार्कोटिक्स unit द्वारा भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की बड़ी जोर शोर से तलाश की जा रही हैं। सहनवाज का पकड़ा जाना नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हैं जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हीरोइन सप्लाई पर अंकुश लगेगा।
अभियुक्त –
सहनवाज पुत्र इस्तेखार उम्र 36 वर्ष निवासी बहेड़ी जनपद बरेली
बरामदगी-1 किलो 33 ग्राम हेरोइन
एक मोटरसाइकिल Hero passion pro
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –
- निरीक्षक पावन स्वरुप
- SI विनोद चंद्र जोशी
- आरक्षी वीरेंद्र चौहान
- आरक्षी इसरार अहमद कोतवाली किच्छा पुलिस टीम
1- निरीक्षक प्रकाश दानू
2- SI पवन जोशी
3- आरक्षी उमेश सिंह
4- आरक्षी उमेद गिरी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
