जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में राजस्व प्रवर्तन टीम, हल्द्वानी द्वारा तहसील क्षेत्र में व्यापक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित कुल 26 राजस्व प्रकरणों का परीक्षण कर सभी प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें मार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, पाइपलाइन, भूमि विवाद, सीमांकन तथा खाता-खतौनी दुरुस्तीकरण से जुड़े मामले शामिल थे।
इसी क्रम में ग्राम चौंशाला क्षेत्र में लगभग 3 बीघा राजकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया तथा भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सूचना बोर्ड स्थापित किया गया।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु राजस्व प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव 

