उत्तरकाशी : मानसून के दौरान आपदा का कारण बनने वाले गड्ढूगाड़ कुपड़ा नाले पर अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्यानाचट्टी क्षेत्र में 60 मीटर लंबे स्पान का वैली पुल बनाया जाएगा…जिससे बड़कोट तहसील के कुपड़ा, त्रिखली और कुंसाला गांवों को दोबारा सुरक्षित सड़क संपर्क मिल सकेगा।
पिछले वर्ष मानसून के दौरान बादल फटने से गड्ढूगाड़ कुपड़ा नाले में भारी मात्रा में पानी और मलबा आया था, जिससे स्यानाचट्टी-कुपड़ा मार्ग पर बना मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के एंबेडमेंट के नीचे कटाव होने से आवाजाही कई महीनों तक बंद रही। नाले से आए मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह भी कई बार बाधित हुआ था।
उस समय प्रशासन ने मलबे पर अस्थायी सड़क बनाकर यातायात शुरू कराया, लेकिन बरसात में यह मार्ग जोखिम भरा बना रहता है। आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने वैली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोनिवि बड़कोट के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज के अनुसार लगभग 98 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा और 15 से 20 दिनों में कार्य शुरू होने की संभावना है। पुल बनने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
