रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर से चार साल की मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार मासूम साबरीन अपनी मां आमना और दादा गुलशन के साथ करीब एक महीने से दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आई थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब वह दरगाह परिसर में जियारत कर रही थी…तब भारी भीड़ के बीच अचानक से गायब हो गई।
परिजन और आसपास के लोग साबरीन की काफी तलाश में जुटे रहे…लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पिरान कलियर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने दरगाह परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग टीमें बच्ची की खोज में लगी हैं और आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पिरान कलियर क्षेत्र में पहले भी बच्चों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं….लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाकर कई बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला है। फिलहाल पूरे इलाके में मासूम साबरीन की खोज जारी है और परिजन उसे सकुशल वापस पाने के लिए आशा और दुआ कर रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
