रुद्रप्रयाग: हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जाता है।
कपाट खुलने की तिथि की घोषणा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े संवेदनशील और प्रभावित स्थलों पर मरम्मत और सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी संचालकों, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद किया जा चुका है। सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।
प्रशासन का फोकस इस बार यात्रा मार्गों की स्थिति, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर है…ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा केदार के दर्शन कर सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल 
