हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत सिडकुल थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद दिया। वहीं, बेटी का बचाव करने आई मां को भी कई बार चाकू लगे हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक यहां सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सिरफिरे युवक ने प्रेमिका के परिजनों द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर चाकू से प्रेमिका और उसकी मां पर हमला कर दिया। मां और बेटी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्रेमिका की हालत गंभीर बताई जा रही है सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। युवती को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर भोपा मुजफ्फरनगर निवासी अंकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिडकुल में करता था नौकरी: सिडकुल में नौकरी करने के दौरान ही अंकुर की दोस्ती युवती से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन अंकुर ही गलत आदतों और व्यवहार के चलते ही कुछ समय पहले केवल परिजनों ने ही नहीं, बल्कि युवती ने भी उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। जिससे अंकुर काफी गुस्से में था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
