उत्तराखंड में पहली बार मनाया जाएगा यूसीसी दिवस, इस दिन होगा आयोजन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड की ऐतिहासिक पहल समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह कदम देश में समान अधिकार और समान कानून की दिशा में नई राह दिखाने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद नैनीताल में यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विकास खंडवार में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा
Ad

जिलाधिकारी ने यूसीसी दिवस के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सौपे गए कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नैनीताल, रामनगर, कालाढूगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल और ओखलकांडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे

इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश में समान नागरिकता के महत्व और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें