उत्तराखंड: कुमाऊं के इस जिले में भी कल छुट्टी के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 23.01.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 24.01.2026 को जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्रों पर विवादित बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के क्रम में दिनांक 24.01.2026 (शनिवार) को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगे दो 'साहित्य ग्राम', मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी योजना

मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यकम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़, समस्त शैक्षिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

(आशीष कुमार भटगांई) जिलाधिकारी

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें