हल्द्वानी : भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश के नए मंत्री बने कार्तिक हर्बोला का आज कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आशीर्वाद समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एच एन इंटर कॉलेज, हल्द्वानी से वाहन रैली के साथ हुई और इसका समापन गणपति बैंक्वेट हाल में किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उन्हें माला पहनाकर और आतिशबाजी के साथ सम्मानित किया।
प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि युवाओं में जोश और भरोसा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवा साथी कदम मिलाकर चलेंगे और 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लाने का प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि कार्तिक के नेतृत्व में जिला प्रदेश में अग्रणी बनेगा और प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर किया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का विश्वास भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कार्तिक हर्बोला ने पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। प्रमुख सम्मानियों में राम अवतार राजौर, सुंदर लाल मौर्य, मनोहर लाल मिश्रा, सुधांशु श्रोतिय शामिल थे, जिन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फिल्मी स्टाइल में हमला! पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां, युवक को लगी गोली
उत्तराखंड: छात्रों पर विवादित बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी
पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
परीक्षा सुधारों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि करेंगे हाई लेवल टास्क फोर्स की अगुवाई
ग्लास्गो 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, रचा इतिहास
उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी योजना
उत्तराखंड : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित
उत्तराखंड : यहां युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वीर सैनिकों के लिए खुशखबरी! कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफा
हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ पैचवर्क, गड्ढे भरने का कार्य तेज 
