हल्द्वानी : जनपद नैनीताल में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस इस वर्ष उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम है “मेरा भारत, मेरा वोट” जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना और नागरिकों, विशेषकर युवाओं, में मतदान के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में यह कार्यक्रम 25 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी विभागों, कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी एवं कर्मचारी राष्ट्रीय मतदाता शपथ लेंगे।
इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला, पेंटिंग, निबंध लेखन और नाटक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चूंकि 25 जनवरी रविवार को अवकाश है, इसलिए कई कार्यक्रम 24 जनवरी, शनिवार को भी आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य कार्यक्रम 25 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे क्वींस पब्लिक स्कूल, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
