चमोली में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो गंभीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो गंभीर

चमोली: देवाल विकासखंड के कोटेडा–मोपाटा मोटर मार्ग पर देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जो सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान

दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य किया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें