हल्द्वानी/नैनीताल: प्रदेश के कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कुमाऊं दौरे के दौरान सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद नैनीताल के कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लखपति दीदी, पलायन रोकथाम योजना, ऐपल मिशन, कीवी मिशन, प्राकृतिक खेती, मौन पालन, मधुग्राम विकास और पॉलीहाउस स्थापना जैसी योजनाएँ किसानों और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और लाभ वास्तविक पात्रों तक समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लंबित दावों का तत्काल निस्तारण करने और किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। कृषि विभाग द्वारा वितरित उपकरणों की गुणवत्ता और बीज, खाद तथा पेस्टीसाइड की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने भूमि संरक्षण अधिकारियों को जियो लाइन टैंक की नियमित मॉनिटरिंग करने और मिलेट उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
ग्राम विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को बढ़ाने और रिप परियोजना के तहत चल रही योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर आम लोगों तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने विभागों के बीच समन्वय और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता भी बताई।
सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा में मंत्री ने हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए हॉस्टल निर्माण की प्रक्रिया 15 दिनों में पूर्ण करने और एस्टीमेट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सैनिक विश्राम गृह एवं कार्यालय के पुनर्निर्माण के लिए भी शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में बनने वाला हॉस्टल स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा हल्द्वानी के प्रवेश द्वार पर भी स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर भव्य द्वार का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी नैनीताल को इसके निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
