निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 24.08.2025 की दोपहर 01:30 बजे जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 25.08.2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट” जारी किया गया है जिससे जनपद अन्तर्गत क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अतितीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/ नालों/गधेरों, में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 25.08.2025 (सोमवार), को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 25.08.2025 (सोमवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओ) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। उक्त आदेश उन आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। विद्यालयों में शिक्षकों एवं कार्यालय स्टाफ को अत्यन्त आवश्यकता की स्थिति में विद्यालय बुलाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्णय ले सकेंगे, दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों एवं स्टाफ को अनावश्यक विद्यालय न बुलाया जाए। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी
केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 