उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों को पता चला कि शहर में एक रशियन परिवार आया है आनन-फानन में एलआईयू और लोकल पुलिस ने जानकारी इकट्ठा की और रशियन परिवार को थाने बुलवाकर उनकी स्क्रीनिंग की गई । दरअसल रशियन दम्पत्ति के बच्चो सहित खटीमा निवासी अपने दोस्त के घर पहुँचे थे,सूचना मिलने पर एलआईयू कर्मियों ने विदेशी नागरिक को परिवार सहित थाने बुलवा स्वास्थ्य विभाग से करवाई कोरोना की स्क्रीनिंग, साथ ही रशियन परिवार से भारत आने सहित दस्तावेजो की भी जांच की गई। Russian family in uttarakhand

कोरोना वायरस के खौफ से जहां पूरा विश्व परेशान है तो वही भारत सरकार ने भी अग्रिम आदेशो तक विदेशियों के भारत मे प्रवेश पर रोक लगा दी है। ऐसे में सीमान्त खटीमा में रशियन दम्पत्ति के बच्चो सहित अपने मित्र दीपेश खड़का के घर ऊंची महुवट पहुँचने पर हड़कंप मच गया। कोरोना की आशंका के मद्देनजर स्थानीय एलआईयू यूनिट ने विदेशी दम्पत्ति को परिवार सहित कोतवाली खटीमा बुलाया स्वाथ्य विभाग के कर्मियों के माध्यम से उनकी कोरोना को लेकर स्क्रीनिंग कराई। गोवा में होटल में कार्यरत खटीमा निवासी दीपेश खड़का ने बताया कि गोवा में नोकरी के दौरान उसकी रशियन निवासी एंटोन मकीप से दोस्ती हो गई थी। इसलिए वह उन्हें उत्तराखण्ड घुमाने के उद्देश्य से अपने मित्र एंटोन मकीप उसकी पत्नी स्वेपलाना व उनके दो बच्चे सीमेन व गुलादिम को लेकर बीते रोज खटीमा अपने घर ऊंची महुवट पहुँचा था। Russian family


दीपेश ने अपने विदेशी मित्र के परिवार के कोरोना संक्रमित होने से भी इंकार करते हुए कहा कि वह दो माह से उनके साथ गोवा में रह रहा है।वहीं विदेशी नागरिक व उसके परिवार सहित खटीमा निवासी दीपेश की कोरोना स्क्रीनिंग करने वाले खटीमा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मनोज पांडे ने बताया कि कोरोना को लेकर की गई प्रारंभिक स्क्रीनिंग में सभी लोग सही पाए गए है। उनमें कोरोना के लक्षण फिलहाल नही पाए गए है। वही हम आपको बता दे कि रशियन नागरिक जंहा 9 नवम्बर से भारत के गोवा में रह रहा है वही भारत भृमण को वीजा के तहत भारत भृमण को परिवार सहित आया था। coronavirus in uttarakhand


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर 