Haldwani News – शहर में अवैध रूप से स्पा सेंटरों का संचालन करने पर 3 स्पा सेंटरों पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। जिसके बाद शहर भर में हड़कंप मच गया। हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार स्पा सेंटरों से मिल रही अनियमितताओं की सूचना पर महिला उप निरीक्षक लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा लोटस स्पा सेंटर नियर अजंता चौराहा आवास विकास भोटिया पड़ाव, रॉयल मसाज व फुल बॉडी सपा सेंटर स्थित एलबीटू गुरु गोविंद सिंह टावर निकट जल संस्थान तिकोनिया भोटिया पड़ाव, द क्लाउड 9 रिलायंस जेवर के पास निकट एमबी डिग्री कॉलेज भोटिया पड़ाव पहुँची। इस दौरान जांच प्रकाश में आया कि लोटस स्पा सेंटर नियर अजंता चौराहा आवास विकास भोटिया पड़ाव, रॉयल मसाज व फुल बॉडी सपा सेंटर स्थित एलबीटू गुरु गोविंद सिंह टावर निकट जल संस्थान तिकोनिया भोटिया पड़ाव, द्वारा संबंधित विभाग व प्रशासन से अनुमति लिए बिना सेंटर का संचालन किया जा रहा है।
चेकिंग के यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त दोनों स्पा सैंटरो में कर्मचारी गणों का भी पुलिस चरित्र सत्यापन नहीं कराया गया है। लोटस स्पा सेंटर व मोबाइल मसाज फुल बॉडी स्पा सेंटर द्वारा अवैध रूप से स्पा सेंटरों का संचालन कराया जा रहा है। तथा विजिटर रजिस्टर में सही रूप से कोई एंट्री नहीं की गई है न ही ग्राहकों से आईडी कार्ड प्राप्त किए गए हैं ।क्लाउड 09 स्पा सेंटर द्वारा विजिटर रजिस्टर में सही रूप से एंट्री नहीं की गई है न ही ग्राहकों से आईडी कार्ड प्राप्त किए गए हैं तथा कर्मचारी रजिस्टर में भी कर्मचारियों के सही पते अंकित नहीं किए गए हैं। स्पा सेंटरों में बने कक्ष भी मानकों के अनुरूप नहीं है।

जिसके बाद चौकी प्रभारी राजपुरा प्रकाश पोखरियाल के माध्यम से उपरोक्त तीनों स्पा सेंटरों का धारा 52/83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया तथा स्पा सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों का कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन किये जाने पर कुल 5200/- का नगद चालान मौके पर किया गया। लोटस स्पा सेंटर,रॉयल मसाज स्पा सेंटर के विरुद्ध अलग से रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 

