corona in uk

Breaking News- कोरोना के जानिए ताजा आंकड़े, देखिए आज का हेल्थ बुलेटिन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही नए मामलों में कमी आने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है मौत के आंकड़ों में भी पहले से कमी आई है। लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है तीसरी लहर से बचने के लिए सावधानी जरूरी है।

प्रदेश में आज कोरोना के 48 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 341982 पहुंच गया है। इधर आज 51 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 327915 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 48 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 12 ,हरिद्वार से 01, नैनीताल जिले से 12, उधमसिंह नगर से 07, पौडी से 01, टिहरी से 01, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 04, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर से 01, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0,उत्तरकाशी से 03 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 341982 मरीजों में से 327915 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6037 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7361 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 669
है। इधर रिकवरी रेट 95.89 प्रतिशत पहुंच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें