देहरादून: राजधानी से लगभग 180 किलोमीटर दूर देहरादून जिले के त्यूणी इलाके के भूठ गांव में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां दो सगे भाइयों समेत तीन राज मिस्त्री मृत पाए गए। मृतकों में डिरनाड गांव के प्रकाश (35) और संजय (28) और पट्यूड गांव के संदीप (25) शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक भूठ गांव में मकान बनाने और मरम्मत का काम कर रहे थे। मृतक एक कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए। उनके मुंह से झाग और लार निकली हुई थी…वहीं कमरे में एलपीजी गैस की तेज गंध थी।
नायब तहसीलदार सरदार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खिड़की-दरवाजा खोलकर तीनों को मृत पाया। शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया है।
सरकार और प्रशासन ने शुरुआती जांच में मौत का कारण एलपीजी गैस के रिसाव को माना है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा।
तीनों मृतक ग्रामीण समाज में राज मिस्त्री के रूप में काम कर रहे थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
