उत्तराखंड: नर्सिंग बेरोजगारों का CM आवास कूच, महिला पुलिसकर्मी के थप्पड़ से मचा बवाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : देहरादून में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार करने और अन्य मांगों को लेकर नर्सिंग बेरोजगार सोमवार को दिलाराम चौक पर जुटे और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें न्यू कैंट रोड पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

इसी दौरान आगे बढ़ने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। हालात तब बिगड़ गए जब एक महिला पुलिसकर्मी ने एक नर्सिंग छात्रा को थप्पड़ मार दिया। छात्रा और पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई भी हुई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
Ad

नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि वे लंबे समय से भर्ती को पुराने तरीके यानी वर्षवार करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने यह भी कहा कि नई भर्ती विज्ञप्ति को तुरंत रद्द किया जाए और IPHS मानकों के हिसाब से 2500 नए पदों पर भर्ती निकाली जाए। साथ ही उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड

पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को बाद में एकता विहार के धरना स्थल पर भेज दिया।

उधर महिला पुलिसकर्मी द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पुलिस पर सवाल उठाए और इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण

नर्सिंग बेरोजगारों का कहना है कि सरकार उनकी मांगें नहीं सुन रही, जिससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें