- डॉ. राघव लंगर बने नेशनल मेडिकल कमीशन के सचिव, केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
जम्मू, 21 मार्च 2025: उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. राघव लंगर को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया गया। डॉ. लंगर वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
कौन है डॉ राघव लंगर ?

बैच – डॉ राघव लंगर 2009 बैच आईएस , उत्तराखंड कैडर के अधिकारी है
शिक्षा – गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू से MBBS की पढ़ाई
पूर्व पद – रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सहित मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना,उच्च शिक्षा के अपर सचिव और कार्यक्रम निदेशक नमामि गंगे परियोजना के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। तेज तर्रार अधिकारी लंगर बतौर जम्मू कश्मीर के आयुक्त रह चुके हैं साथ ही जम्मू कश्मीर के जनपद कटुआ ओर पुलवामा के जिलाधिकारी पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तत्कालीन समय में डॉ राघव जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक पद पर कार्यरत थे।
नवीन तैनाती
सचिव नेशनल मेडिकल कमीशन।
नेशनल मेडिकल कमीशन क्या है?
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) भारत में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नियंत्रित करने वाली शीर्ष संस्था है। यह 2020 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की जगह बनाई गई थी। NMC का कार्य देशभर के मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों का पंजीकरण और मूल्यांकन करना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
