उत्तराखंड:(बधाई) पंतनगर के इन छात्रों का लाखों के पैकेज में चयन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर-: पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं एक बार फिर पंतनगर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नया मुकाम हासिल करते हुए उनका बड़ी कंपनी में चयन हुआ है ।

विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेषालय में ऑनलाइन साक्षात्कार के आधार पर मैसर्स बीएसईसी यमुना पावर लिमिटेड द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों क्रमशः अंजू बिष्ट, सुमित तिवारी, स्मृति सिंह, विदुषी गुप्ता, दिशा नेगी, आस्था भट्ट एवं गौरव कुमार राजपूत (बी.टेक. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त रू. 5 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी है। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम.एस. नेगी और सह निदेशक डा. गीता पाठक ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि भविष्य में भी निदेशालय अधिक से अधिक विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें